अलीगढ़ व्यापारिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल बूल ने बताया कि बंद को लेकर 27 अप्रैल की सुबह से बाजारों में स्पीकर के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। शाम 5:30 बजे रामलीला ग्राउंड से एक पदयात्रा का आयोजन होगा। जिसमें अलीगढ़ के सभी व्यापारिक संगठन भाग लेंगे। हरिकिशन अग्रवाल ने कहा कि सभी व्यापार मंडलों के सहयोग से पूरा अलीगढ़ बंद रखा जाएगा। केंद्र सरकार से जल्द एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की जाएगी।
हिंदू युवा वाहिनी करेगी जन आक्रोश सभा
हिंदू युवा वाहिनी के ब्रज प्रांत अध्यक्ष संजू गौड़ ने बताया कि तांगा स्टैंड पर सोमवार को एक जन आक्रोश सभा का आयोजन होगा।