फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..और 102 एंबुलेंस में हो गया प्रसव

Thu, 08 Sep 2016 01:43 AM IST
दीपक शर्मा
विज्ञापन
..और 102 एंबुलेंस में हो गया प्रसव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दीपक शर्मा
विज्ञापन

प्रसव के लिए ले जायी जा रही एक महिला का एंबुलेंस में ही सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया। इस प्रकार 102 सेवा की तत्परता और सहायता से एक महिला की कठिन स्थिति में सहायता की जा सकी। जच्चा और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें दीन दयाल संयुक्त अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
102 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि धनीपुर ब्लाक के गांव गुरुसिकरन की रहने वाली प्रीती पत्नी पुष्पेंद्र को प्रसव पीड़ा होने पर समाजवादी एंबुलेंस सेवा 102 के माध्यम से दीन दयाल अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही प्रीती की स्थिति जटिल हो गई।
विज्ञापन

आशा बॉबी एंबुलेंस का ईएमटी संतोष कुमार यादव और एंबुलेंस पायलट महेंद्र पाल ने तय किया कि अगर अस्पताल तक पहुंचे तो देर हो सकती है। एंबुलेंस रोककर आशा कार्यकर्ता बाबी ने प्रसव कराया और जरूरी चिकित्सा दी।
विज्ञापन

बाद में जच्चा और बच्चा को सकुशल अस्पताल में लाया गया और भर्ती करा दिया गया। प्रीती के परिवार ने एंबुलेंस सेवा के सभी स्टाफ को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें