फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा

Wed, 02 Apr 2025 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की रात हरदुआगंज देहात गांव में असामाजिक तत्वों ने अनुसूचित जाति के मोहल्ले में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। मंगलवार की सुबह प्रतिमा के दाएं हाथ की एक उंगली टूटी देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तत्काल ही गांव पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराने के साथ ही प्रतिमा की मरम्मत कराई और पेंट कराया।
विज्ञापन




गांव के रामजीलाल ने अपना घेर आंबेडकर पार्क के लिए दान दे रखा है। इसी पार्क में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। रामजीलाल मंगलवार सुबह प्रतिमा की सफाई कर रहे थे तभी उन्हें दाएं हाथ की उंगली टूटी नजर आई। थानाध्यक्ष धीरज कुमार के अनुसार स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत और पेंट करा दिया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है। कोई तहरीर नहीं मिली है।




प्रतिमा की साफ-सफाई करने वाले व्यक्ति को उंगली में दरार दिखाई पड़ी थी। शरारती तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की अफवाह फैला दी। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस पिकेट लगा दी गई है। -सर्जना सिंह, क्षेत्राधिकारी अतरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें