अनार सिंह को मिठाई खिलाते अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र लोधी।
- फोटो : CITY OFFICE
अखिल भारतीय लोधी महासभा ने रविवार को मेहरावल स्थिति काका ढाबे पर एक बैठक आयोजित की। सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि अनार सिंह वर्मा को बरौली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाया जाएगा। जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि बरौली विधानसभा क्षेत्र में लोधी समाज के 55 हजार से ज्यादा मतदाता हैं, लेकिन किसी भी राष्ट्रीय अथवा क्षेत्रीय पार्टी ने समाज के व्यक्ति को टिकट नहीं दिया है, इसलिए लोधी महासभा ने अनार सिंह वर्मा को निर्दलीय चुनाव में उतारने का फैसला लिया है। जल्द ही अनार सिंह वर्मा का नामांकन कराया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री महेश लोधी, सत्यदेव सिंह, रणवीर सिंह, लोकेश लोधी, शशि राजपूत, सुभाष लोधी मौजूद रहे।