फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बाइक सवार किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 28 Jul 2025 05:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसान बाइक से खेतों की ओर जा रहा था। रास्ते में ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक किसान रामबाबू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेत पर बाइक से जा रहे 50 वर्षीय किसान रामबाबू को 28 जुलाई की शाम को रामघाट रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


गांव मढ़ौली निवासी रामबाबू पुत्र बालकिशन 28 जुलाई शाम करीब आठ बजे बाइक से खेतों की ओर जा रहे थे। रास्ते में रामघाट कल्याण मार्ग पर एक ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया किसान की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना पुलिस ने बताया है कि अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से रामबाबू की मौत की जानकारी मिली थी। परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें