फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क पार कर रही वृद्धा को कार ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

Thu, 08 Feb 2024 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वृद्ध महिला गांव सैमला स्थित अपने मायके से अपने गांव लौट रही थीं। भांकरी के पास सड़क पार करने के दौरान दिल्ली की ओर से तेज गति से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अनूपपुर में सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर भांकरी के पास सड़क पार कर रही वृद्धा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन


थाना हरदुआगंज के गांव वरकादपुर निवासी मुन्नी देवी (65) क्षेत्र के गांव सैमला स्थित अपने मायके से अपने गांव लौट रही थीं। 7 फरवरी की सुबह भांकरी के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान दिल्ली की ओर से तेज गति से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें