फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नलकूप की कुंडी में डूबने से मासूम की गई जान

विज्ञापन
आलमपुर कायस्थान में बालक की मौत पर विलाप करतीं महिलाएं। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
कोतवाली के गांव आलमपुर कायस्थान में शनिवार की शाम को नलकूप की कुंडी में डूबने से चार साल के बालक की मौत हो गई। मासूम परिवार का इकलौते बेटा था। मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवीन कुमार पुत्र नन्नू सिंह मजदूरी करते हैं। घर से थोड़ी ही दूर पर गांव के पूर्व प्रधान राजवीर सिंह का नलकूप है। शनिवार को शाम करीब चार बजे उनका चार साल का बेटा माधव उर्फ कान्हा गांव के ही बच्चों के साथ खेलते हुए नलकूप पर पहुंच गया। इसी दौरान किसी तरह वह नलकूप की कुंडी में गिर गया।

राजवीर सिंह नलकूप से थोड़ी दूर खेत में सिंचाई कर रहे थे। जब वह नलकूप पर वापस पहुंचे तो देखा कुंडी में बालक पड़ा हुआ था, जिसे देख वह घबरा गए। उन्होंने शोर मचाते हुए बालक को बाहर निकाला। मौके पर परिजन व गांव के अन्य लोग इकठ्ठा हो गए। बालक को डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर डॉ. रवेंद्रपाल, रूप सिंह पहलवान, वीरपाल प्रधान समेत काफी लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। स्थानीय लोगों ने बताया है कि माधव दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। बेटे की मौत से माता-पिता सहित बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें