दलवीर शर्मा सुबह सात बजे ट्रैक्टर से खेत की जोताई करने गए थे। उनका नाती कालू ट्रैक्टर पर बैठने की जिद करने लगा तो उन्होंने उसे ट्रैक्टर पर बैठा लिया। ट्रैक्टर को मोड़ते समय अचानक कालू नीचे गिर गया। ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गांव भैंमती में 21 जून की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रैक्टर से खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर बैठा करीब दो वर्षीय बालक ट्रैक्टर से गिर गया। रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मासूम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
दलवीर शर्मा सुबह सात बजे ट्रैक्टर से खेत की जोताई करने गए थे। उनका नाती कालू पुत्र गौरव शर्मा ट्रैक्टर पर बैठने की जिद करने लगा तो उन्होंने उसे ट्रैक्टर पर बैठा लिया। खेत में जोताई करने के दौरान ट्रैक्टर को मोड़ते समय अचानक कालू नीचे गिर गया। ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए।
बेटी की मौत से माता पूनम देवी और परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल था। मासूम अपने पिता के इकलौता पुत्र था। दोपहर को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया है कि घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।