दादों। थाना देहलीगेट क्षेत्र के नगला महताब में छत से गिरकर दादों निवासी बुजुर्ग की मौत हो गई। वह अपने परिचित के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
दादों के गांव अटा निवासी हेमेंद्र सिंह (60) मजदूरी करते थे। परिजनों के अनुसार बीते पांच दिसंबर को वह नगला महताब स्थित अपने परिचित के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। यहां पर वह पैर फिसलने पर छत से गिर गए।