नगर निगम ने अपनी प्रस्तावित परियोजनाओं के सर्वेक्षण के लिए एक एजेंसी का चयन करने का निर्णय लिया है। यह चयन दो साल के अनुबंध के आधार पर किया जाएगा। इसका उद्देश्य परियोजनाओं के क्रियान्वयन से पहले उनकी आवश्यकताओं का विस्तृत आकलन करना है।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि शहर की विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए नगर निगम ने प्रस्तावित स्थलों के सर्वेक्षण के लिए दो साल के अनुबंध पर एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एजेंसी का मुख्य कार्य प्रस्तावित स्थलों का सर्वेक्षण करना और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करना होगा।
चयनित एजेंसी को नगर निगम की विभिन्न प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए सर्वेक्षण कार्य सौंपा जाएगा। इसमें सड़क निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं का विकास और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल होंगी। इस प्रक्रिया से परियोजनाओं के लिए सटीक डेटा उपलब्ध होगा। सर्वेक्षण से नगर निगम को परियोजनाओं के लिए बेहतर योजना बनाने में सहायता मिलेगी।