अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम सामने आ गए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर प्रो. निसार अहमद खान, प्रो. एस चांदनी बी, सचिव पर पर डॉ. अशरफ मतीन, डॉ. उबैद अहमद सिद्दीकी, संयुक्त सचिव पद पर डॉ. जमील अहमद व डॉ. साद बिन जावेद ने दावेदारी ठोंकी है। 15 सितंबर को मतदान होगा। प्रत्याशियों ने चुनाव की नेक-नीयती पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक मतदाताओं की सूची प्रदर्शित नहीं की गई। अंतिम बार वर्ष 2018 में चुनाव हुआ था। बताया जा रहा है कि फरवरी 2022 में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त हो गए, लेकिन चुनाव की अधिसूचना सितंबर में जारी की गई। ब्यूरो