फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू अब छह जनवरी को नहीं खुलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए छात्रों तथा शिक्षकों के लिए शीतकालीन अवकाश की अवधि में बढ़ोत्तरी कर दी है। अब विश्वविद्यालय 6 जनवरी 2020 को नहीं खुलेगा। विश्वविद्यालय कब खुलेगा इसकी जानकारी छात्रों को परीक्षा कंट्रोलर एएमयू की वेबसाइट से मिल जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को कुलपति प्रो. तारिक मंसूर की अध्यक्षता में सभी संकायों के डीन, कालेजों तथा पॉलीटेक्निक के प्रिंसिपल तथा विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारियों की एक बैठक में लिया गया। परीक्षा कंट्रोलर मुजीबुल्लाह ज़ुबेरी द्वारा जारी सूचना के अनुसार विश्वविद्यालय को चरणबद्ध रूप से खोलने, दिसंबर 2019 तक आयोजित न हो पाने वाली परीक्षाओं के आयोजन, अगले सेमेस्टर की कक्षाओं के आरंभ तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि के निर्धारण से संबंधित विस्तृत समयतालिका जल्द ही एएमयू कंट्रोलर की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी ताकि छात्रों का कोई शैक्षणिक नुकसान न हो।
मुजीबउल्लाह ज़ुबैरी ने छात्रों को परामर्श दिया है कि वह विश्वविद्यालय खुलने संबंधी सूचना वेबसाइट पर देखते रहें और शेड्यूल के अनुसार ही अलीगढ़ आने का निर्णय लें। 15 दिसंबर 2019 को एएमयू में हुए बवाल के बाद विश्वविद्यालय में समय से पूर्व शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें