अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शनिवार एवं सोमवार को स्कूल एवं विभागों की कक्षाएं स्थगित कर दी गई है। कार्यालय खुलेंगे रहेंगे।
एएमयू पीआरओ ऑफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि शनिवार एवं सोमवार की कक्षाएं स्थगित कर दी गई है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। इस तरह लगातार तीन दिन कक्षाएं स्थगित रहेंगी।