फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू : डीएम कार्डियोलॉजी पाठ्यक्रम की दो सीटों को मंजूरी 

Thu, 20 Aug 2020 08:00 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने जेएन मेडिकल कालेज के कार्डियोलॉजी विभाग में डीएम कॉडियोलॉजी पाठ्यक्रम की 2 सीटों की मंजूरी दी है। इससे पहले प्लास्टिक सर्जरी विभाग में एमसीएच सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन



 एमसीआई की टीम ने पिछले महीने मेडिकल कॉलेज और संबंधित विभागों का दौरा किया था। यहां उपलब्ध संसाधनों पर संतोष व्यक्त किया था। इस पाठ्यक्रम के शुरू होने से एएमयू के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि इससे न केवल इस विभाग की सेवाओं एवं स्तर में बढ़ोत्तरी होगी बल्कि इससे बड़ी संख्या में हृदय रोगी भी लाभान्वित होंगे।


इसके अलावा इस पाठ्यक्रम को पूरा करने वाले चिकित्सक पूरे देश में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने में भी सहायक होंगे। कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष और हृदय रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर एमयू रब्बानी ने इस उपलब्धि के लिए कुलपति प्रो. तारिक मंसूर सहित मेडिसन संकाय के डीन प्रो. आर माहेश्वरी, प्रिंसिपल एवं सीएमएस प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी का आभार व्यक्त किया।   
विज्ञापन



विभाग में इस पाठ्यक्रम को आरंभ किए जाने के लिए पर्याप्त सुविधाएं मौजूद हैं। विभाग इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में उभरा है। जब से यहां कैथ लैब की स्थापना हुई है तब से अब तक लगभग चार हजार पांच सौ एंजियोप्लास्टी तथा एडवांस्ड पेसमेकर के मामलों को अंजाम दिया जा चुका है।
विज्ञापन

  - प्रोफेसर एम यू रब्बानी, अध्यक्ष, कार्डियोलॉजी विभाग, जेएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें