फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू छात्रसंघ चुनाव: नोमान अध्यक्ष-नशरा नईम उपाध्यक्ष व हमदान सचिव बने, वीमेंस कॉलेज की कमान अनम के हाथ

Thu, 05 Nov 2026 11:43 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू में 74.65 प्रतिशत ओर वीमेंस कॉलेज में 62.05 प्रतिशत रहा। कई संकाय में 90 फीसदी तक मतदान हुआ। मतगणना चल रही है। नतीजे आने लगे हैं। यहां देखें रिजल्ट...
विज्ञापन
विजेता एएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 5 नवंबर को हुए मतदान के बाद एएमयू छात्रसंघ , वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ और एएमयू कोर्ट के छात्र प्रतिनिधियों के रिजल्ट रात भर चली मतगणना के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. जावेद तालिब तथा वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. नाजिया हसन ने चुनाव परिणाम घोषित किए।

विज्ञापन


एएमयू मतदान प्रतिशत
एएमयू में 74.65 प्रतिशत ओर वीमेंस कॉलेज में 62.05 प्रतिशत रहा। कई संकाय में 90 फीसदी तक मतदान हुआ। 
विज्ञापन

एएमयू छात्रसंघ नतीजे

  • मोहम्मद नोमान अशरफ 7,797 वोट अध्यक्ष 
  • नशरा नईम 7,091 वोट उपाध्यक्ष (पहली महिला उपाध्यक्ष)
  • मोहम्मद हमदान 8,385 वोट मानद सचिव 


एएमयू छात्रसंघ 10 कैबिनेट सदस्य 

  • मुहम्मद अहमद खान (10,794 वोट)
  • हानिया खान (8,266)
  • अरीबा दिलशाद (7,091)
  • शाजिया शमीम (6,332)
  • मुहम्मद मोहसिन के. (6,267)
  • मुहम्मद मुर्शिद के. (5,644)
  • अरसलान खान (4,680)
  • अनिका रुम्मान राही (4,498)
  • शाहीन परवीन (4,098) 
  • मोहम्मद फैज (4,035) शामिल हैं।


वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ नतीजे 

  • अनम रियाज 806 वोट अध्यक्ष 
  • आयशा खान 1,090 वोट उपाध्यक्ष 
  • मरियम जान 862 वोट मानद सचिव 


वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ 8 कैबिनेट सदस्य 

  • जुवेरिया रहमान 1,485 
  • अमीना खानम (1,445)
  • हिबा मनाल (1,325)
  • सबीहा (1,251)
  • जकिया मुर्तजा (1,124)
  • खुशबू परवीन (1,118)
  • मेहविश (1,081)
  • फातिमा हसन (1,079) वोट
Trending Videos
विज्ञापन

मतपेटियां - फोटो : अमर उजाला
एएमयू कोर्ट के चुनाव 11 छात्र प्रतिनिधि 
  • चिकित्सा संकाय से मोहम्मद कैफ (1,147 वोट)
  • यूनानी चिकित्सा संकाय से अमीना फैजान (216)
  • विज्ञान संकाय से शहंशाह खान (941)
  • जीव विज्ञान संकाय से मोहम्मद राफे (383)
  • इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय से मोहम्मद कुमैल अशरफ (1,384)
  • विधि संकाय से मोहम्मद हमजा अंसारी (321)
  • प्रबंधन अध्ययन एवं अनुसंधान तथा अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन संकायों से मोहम्मद अहसन उस्मानी (241)
  • कृषि विज्ञान, धर्मशास्त्र और के.ए. निजामी कुरआन अध्ययन केंद्र से मोहतशिम एजाज सानी (294)
  • सामाजिक विज्ञान संकाय से अब्दुल बासित सिद्दीकी (743)
  • कला संकाय से कफील उल हक (495)
  • वाणिज्य संकाय से इल्मा मशरूफ (336) वोट

छात्राओं की विशेष भागीदारी
  • नशरा नईम ने उपाध्यक्ष 
  • एएमयूएसयू की दस सदस्यीय कैबिनेट में पांच छात्राएं 
  • एएमयू कोर्ट के छात्र प्रतिनिधियों के रूप में भी दो छात्राओं अमीना फैजान और इल्मा मशरूफ ने जीत दर्ज की
  • वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ में नए पदाधिकारियों के साथ आठ कैबिनेट सदस्य 
 
हमारे विद्यार्थियों ने एक बार फिर दिखाया है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कितना महत्व देते हैं। मुझे इस बात पर गर्व है कि उन्होंने इसमें जिस तरह भाग लिया। निष्पक्षता और सावधानी के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए मैं मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, प्रॉक्टर, संकायों के डीन और पूरे विश्वविद्यालय प्रशासन की सराहना करती हूं। मैं अपने शिक्षकों और विद्यार्थियों की भी आभारी हूं, जिनके सहयोग से यह वास्तव में एक सामूहिक प्रयास बन सका। मुझे उम्मीद है कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपने साथी विद्यार्थियों के कल्याण के लिए काम करेंगे।-प्रो नईमा खातून, वीसी, एएमयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें