एएमयू में प्रचार करते प्रत्याशी
- फोटो : संवाद
आज तय होगा किस प्रत्याशी का विजन कितना दमदार, फाइनल स्पीच आज
एएमयू छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के प्रत्याशी मंगलवार को यूनियन हॉल की छत से फाइनल स्पीच देंगे। पांच मिनट के भाषण में प्रत्याशियों को न केवल राष्ट्र निर्माण में छात्र नेतृत्व का योगदान बताना होगा, बल्कि विद्यार्थियों के सामने अपने विजन और प्राथमिकताओं को भी बताना होगा।
यूनियन हॉल की छत पर कार्यक्रम के लिए पंडाल लगाया गया है। छात्राओं के लिए बैठने की जगह दायीं ओर होगी। सामने छात्र होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब ने बताया कि दोपहर 2:15 बजे से प्रत्याशियों की फाइनल स्पीच शुरू होगी। प्रत्येक प्रत्याशी को पांच मिनट और एक मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। प्रत्याशी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू समेत किसी भी भाषा में अपनी बात रख सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
एएमयू में प्रचार करते प्रत्याशी
- फोटो : संवाद
वादों से आगे विजन की परीक्षा
फाइनल स्पीच का विषय राष्ट्र निर्माण में छात्र नेतृत्व का योगदान निर्धारित किया गया है, लेकिन विद्यार्थियों की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि प्रत्याशी कैंपस की वास्तविक समस्याओं को कितनी प्रमुखता देते हैं। छात्रावास, शिक्षा, बुनियादी सुविधाएं, छात्रहित और छात्रसंघ की सक्रिय भूमिका जैसे मुद्दों पर प्रत्याशियों की राय अहम होगी। आठ साल बाद हो रहे छात्रसंघ चुनाव में यह भाषण विद्यार्थियों को प्रत्याशियों की सोच और प्राथमिकताओं को परखने का मौका देगा।
पाई-पाई का हिसाब देना होगा यूनिवर्सिटी प्रशासन को : वहीद
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अब्दुल वहीद ने कहा कि छात्रसंघ के फंड का हिसाब यूनिवर्सिटी प्रशासन नहीं बता रहा है। चुनाव जीतने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन को पाई-पाई का हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि आठ साल में छात्रसंघ का फंड आया, उसके बारे में कोई जानकारी देने के लिए तैयार नहीं है।