घर जाने के लिए प्रॉक्टर ऑफिस पर लाइन में लगे एएमयू छात्र
- फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों का घर रवाना होने का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। यह सभी छात्र बिहार के थे और मार्च महीने में हुए लॉक डाउन में छात्रावासों में ही फंस कर रह गए थे।
शुक्रवार को इन छात्रों के लिए एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई थी। इन छात्रों को रवाना करने से पहले प्रॉक्टर ऑफिस पर इनकी मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के लिए प्रॉक्टर ऑफिस पर छात्रों की लंबी लाइन लग गई । सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का भी पालन नहीं हो सका। जो नॉन बोनाफाइड स्टूडेंट है उनके लिए डी श्रेणी में लाइन लगाई गई और जो बोनाफाइड स्टूडेंट थे, उनके लिए सी श्रेणी में लाइन लगाई गई । छात्रों को प्राक्टर ऑफिस से जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के द्वारा स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र जारी किया गया। यहां से उनको बस से रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक 350 से अधिक विद्यार्थियों को रवाना किया गया है।