फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयूः छात्रों ने 25 जनवरी तक वीसी और रजिस्ट्रार से मांग इस्तीफा, नहीं तो करेंगे बहिष्कार

विज्ञापन
धरना स्थल पर बनाए गए डिटेंशन सेंटर में बंद छात्र। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी, जेएनयू हिंसा को लेकर एएमयू में चल रहे विरोध प्रदर्शन में रविवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें 25 जनवरी तक कुलपति और रजिस्ट्रार से इस्तीफा देने की मांग की है।
विज्ञापन

15 दिसंबर को हुए बवाल में घायल छात्र ताजिम का कहना है कि सभी लड़कों ने मिलकर एक ज्ञापन उन तक पहुंचाया है। ज्ञापन में कहा है कि दोनों का इस्तीफा हम तक नहीं पहुंचता है तो सभी छात्र दोनों का बहिष्कार करेंगे। सभी चीजों से बायकाट करेंगे। अगर 30 जनवरी तक अगर हमारी मांगें स्वीकार नहीं करते हैं तो भूख हड़ताल और रोजे पर भी जा सकते हैं।
छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन का कहना है कि छात्र जो भी फैसला करेंगे, उसमें उनके साथ खड़े रहेंगे। 26 जनवरी को धरना स्थल पर ही तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। 26 जनवरी को हम लोग नया प्लान कर रहे हैं। इन लोगों का ढाई साल बचा है। यह भी हो सकता है कि इन लोगों का सामाजिक बायकाट होने लगे। गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते से एएमयू में चल रहे धरना प्रदर्शन में लगातार एएमयू कुलपति और रजिस्ट्रार के इस्तीफे की मांग मुखर होती जा रही है।

एएमयू बाब ए सैय्यद गेट पर धरने में संबोधित करती छात्रा।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें