फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीएचपी के विवादित नारों को लेकर एएमयू छात्र संघ सचिव ने दिल्ली के उपराज्यपाल से की शिकायत

Fri, 14 Dec 2018 09:29 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
धर्मसभा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव हुजैफा आमिर ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर 9 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित धर्म सभा में आपत्तिजनक नारे लगाने के खिलाफ शिकायत की है।

विज्ञापन


उन्होंने गृह मंत्री एवं दिल्ली के उपराज्यपाल को भी ज्ञापन भेजकर शिकायत दर्ज की है और दोषी लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। 

हुजैफा आमिर का कहना है कि 9 दिसंबर को रामलीला मैदान में ‘एक धक्का और दो जामा मस्जिद तोड़ दो’ के नारे लगाए गए थे। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे।
विज्ञापन


दिल्ली में दिनदहाड़े इस तरह की नारेबाजी न सिर्फ संविधान का उल्लंघन है बल्कि देश की धार्मिक एकता एवं अखंडता को जानबूझ कर नुकसान पहुंचाने वाला है। इससे कानून के इकबाल को धक्का लगा है।

विश्व हिंदू परिषद की इस हरकत से जहां मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। वहीं जानबूझ कर देश की सांप्रदायिक सद्भावना को तोड़ने और दंगा फसाद कराने की साजिश भी नजर आती है जो राष्ट्र विरोधी कृत्य है और देशद्रोह की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें