फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव के लिए तैयार हो रहे एएमयू छात्र

Wed, 07 Sep 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 एएमयू छात्र संघ चुनाव की मांग कर रहे छात्र अब तैयार हो जाओ। एएमयू कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने अपने वादा पूरा करते हुए छात्र संघ चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी को नियुक्त कर दिया है। यह कमान जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. इकबाल परवेज को सौंपी गई है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी की नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी होने के बाद छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदों पर चुनाव लड़ने का मन बना रहे छात्रों ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। कुछ दिनों पहले एएमयू छात्रों ने कैंपस में मार्च निकालकर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की थी।
छात्रों का कहना था कि कुलपति ने छात्र संघ चुनाव कराने का छात्रों से वादा किया है, जिसे पूरा करें। मंगलवार को कुलपति ने वादा पूरा करते हुए एएमयू छात्र संघ चुनाव के लिए प्रो. इकबाल परवेज को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिया और इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. इकबाल परवेज का कहना है कि छात्र जल्द चुनाव चाहते है इसलिए उनकी कोशिश होगी कि इसमें ज्यादा देरी न हो, ताकि यूनियन को काम करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही कमेटी गठित कर चुनाव से संबंधित कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
कुलपति भी चाहते है कि जल्द से जल्द चुनाव हो। उन्होंने बताया कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार यह चुनाव होगा। उल्लेखनीय है कि यूजीसी एवं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी सभी विश्वविद्यालयों को खत लिखकर छात्र संघ चुनाव कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें