एएमयू के सैयदना ताहिर सैफउद्दीन स्कूल (मिंटो सर्किल) का छात्र अदील मुशर्रफ तीन से लापता हैं। वह शाम को मस्जिद जाने को कहकर निकले थे। अदील के लापता होने की जानकारी उनके रिश्तेदार मोहम्मद आशिक ने थाना सिविल लाइंस में दी है। गांव फुलबाड़ी, किशनगंज (बिहार) निवासी मोहम्मद मुशर्रफ के बेटे अदील मिंटो सर्किल में कक्षा सात में पढ़ रहे हैं। वह 13 मार्च शाम छह बजे को कमरे में साथ रह रहे दोस्त से सर जियाउद्दीन हॉल की मस्जिद में कुरान पढ़ने को कहकर निकले थे। रात करीब आठ बजे अदील ने किसी दूसरे नंबर से अपने रिश्तेदार को फोन किया कि वह आज नहीं आएगा, इसकी जानकारी उनके दोस्त को दे दें, लेकिन 40 घंटे बीत जाने के बाद अदील का कोई अता-पता नहीं है। मंगलवार को अदील के रिश्तेदार मोहम्मद आशिक ने थाना में गुमशुदगी की तहरीर दी है। ब्यूरो