फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में नए सिरे से होगा छात्र संघ चुनाव

Fri, 23 Sep 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
एएमयू में नए सिरे से होगा छात्र संघ चुनाव - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
एएमयू एग्जीक्यूटिव काउंसिल (ईसी) ने एएमयू छात्र संघ, वीमेंस कॉलेज छात्र संघ एवं कोर्ट सदस्य चुनाव नए सिरे से कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मेडिसन संकाय के डीन प्रो. अमानउल्लाह खान की अध्यक्षता में छात्रों से बातचीत कर नई तिथि पर विचार करने के लिए एक दस सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।  ईसी ने साफ कर दिया है कि यूनिवर्सिटी में अनुकूल माहौल बनने पर ही छात्र संघ चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन एवं निष्कासित छात्रों की सहभागिता समेत अन्य मसले को लेकर ईसी द्वारा बुधवार को एएमयू छात्र संघ चुनाव रद्द कर दिया गया था। इससे उत्तेजित छात्र वीसी लॉज के पास शाम से धरने पर बैठे है।
छात्र पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  26 सितंबर को चुनाव कराने की एक सूत्री मांग पर अड़े है। बुधवार देर रात वीसी एवं प्रत्याशियों के बीच  की वार्ता विफल होने के बाद गुरुवार को भी माहौल गरम  रहा। छात्रों की मांग को देखते हुए एएमयू कुलपति ने स्थानीय ईसी सदस्यों की आपातकालीन विशेष बैठक बुला ली और विचार किया।
विज्ञापन

ईसी सदस्य एक दिन पहले के चुनाव रद्द करने के फैसले पर डटे रहे और सर्वसम्मति से एएमयू एवं वीमेंस कॉलेज छात्र संघ तथा कोर्ट सदस्यों का चुनाव नए सिरे से कराने का निर्णय लिया। छात्रों के साथ बातचीत का दरवाजा खुला रखने के लिए ईसी ने प्रो. अमानउल्लाह खान की अध्यक्षता में एक 10 सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी है।
रात्रि 10 बजे गेस्ट हाउस नंबर 2  में प्रत्याशियों एवं छात्रों को  बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है।
इधर ईसी का फैसला आने के बाद छात्रों का आक्रोश सातवें आसमान पर है। छात्र 26 सितंबर को चुनाव कराने की मांग पर अड़े है। कमेटी से मिलने के बाद देर रात छात्र कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें