फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: गोली से नहीं, चाकू के वार से गई थी छात्र की जान, देर रात पूर्व छात्र गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Mon, 03 Mar 2025 03:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीसीटीवी कैमरे में गुलजार नगर जमालपुर सिविल लाइंस का अयान उर्फ प्रिंस सीसीटीवी में कैफ के चाकू से प्रहार करता देखा गया। वह एएमयू का पूर्व छात्र है। पुलिस की तीन टीमें इस घटना में अयान सहित सभी आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। देर रात अयान को एक टीम ने दबोच लिया।
विज्ञापन
मृतक छात्र मो. कैफ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में एएमयू स्कूल के 11वीं छात्र मो. कैफ की हत्या में नामजद आरोपी पूर्व छात्र अयान उर्फ प्रिंस को 2 मार्च देर रात पुलिस ने दबोच लिया। अयान पर ही कैफ को चाकू मारने का आरोप है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उजागर हुआ है कि कैफ की मौत गोली लगने से नहीं, बल्कि चाकुओं के वार से हुई है।

विज्ञापन


धौर्रामाफी अलीनगर के एएमयू कर्मी मो. नईम के बड़े बेटे मो. कैफ (18) की 1 मार्च दोपहर तीन बजे सिविल लाइंस क्षेत्र में जमालपुर टूटी बाउंड्री के पास दो छात्र गुटों में हुए झगड़े में चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, उस समय गोली लगने का भी शोर मचा। सीसीटीवी में भी कुछ ऐसा देखने में आया कि सामने से किसी ने उसे गोली मारी है।

सीसीटीवी कैमरे में गुलजार नगर जमालपुर सिविल लाइंस का अयान उर्फ प्रिंस सीसीटीवी में कैफ के चाकू से प्रहार करता देखा गया। वह एएमयू का पूर्व छात्र है। पुलिस की तीन टीमें इस घटना में अयान सहित सभी आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। देर रात अयान को एक टीम ने दबोच लिया। जिससे देर रात तक पुलिस की टीम पूछताछ में जुटी थी। साथ में अन्य आरोपियों के नाम भी उजागर कराए जा रहे थे। उनके संभावित ठिकानों की जानकारी की जा रही थी। सीओ तृतीय अभय पांडेय ने बताया कि मुकदमे में नामजद अयान को देर रात हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ जारी है। 3 मार्च को उसे जेल भेजा जाएगा। बाकी आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयान ने स्वीकारा इंस्टा रील पर टिप्पणी का विवाद

पुलिस सूत्रों के अनुसार अयान ने इंस्टा रील पर टिप्पणी का विवाद ही झगड़े के मूल में स्वीकारा है। उसने बताया कि फैजान द्वारा शेयर की गई रील पर खुद उसने टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद उनके पक्ष की रील पर उधर से टिप्पणी की गई। इसी को लेकर कई दिन से तनातनी चल रही थी।

पसलियों से होकर फेफड़े को चीरकर निकला चाकू 
कैफ के शव का रात एक बजे वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें सीने में चाकू लगने से मौत होने की बात आई है। पोस्टमार्टम में पाया गया कि कैफ के सीने में लगा चाकू पसलियों के बीच से होकर फेफड़े को चीरकर निकल गया है। इसी से उसकी मृत्यु हो गई। गोली का कोई साक्ष्य नहीं पाया गया। शव परिवार के सुपुर्द कर दिया। रविवार को दिन में शव का अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि शनिवार को हुई घटना में पिता ने शोएब चोबा, अयान उर्फ प्रिंस, मजहर व फराज समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें