एएमयू छात्र का आरोप है कि यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक में एक कार्यक्रम था। जिसमें वीसी और एसएसपी आने वाले थे। वहां पर हम गए तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभद्र व्यवहार किया। साथ ही हाथापाई, मारपीट और जानलेवा हमला किया।
छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की आवाज उठा रहे एक छात्र ने प्रॉक्टोरियल सदस्य व सिक्योरिटी ऑफिसर पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्रॉक्टर और एसएसपी से की शिकायत करते हुए अपनी जान को भी खतरा बताया है।
विज्ञापन
एएमयू में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग के समर्थन में मौन धरने पर बैठने वाले छात्र सोनपाल सिंह 17 फरवरी को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी नीरज कुमार जादाैन से मिलकर शिकायत की। आरोप लगाया कि प्रॉक्टोरियल सदस्य व सिक्योरिटी ऑफिसर द्वारा उसके साथ अभद्रता करते हुए व धमकी देते हुए मारपीट की गई है।
विज्ञापन
एएमयू छात्र सोनपाल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए मौन धरना किया और अब अवज्ञा आंदोलन चला रहे हैं। 16 फरवरी को यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक में एक कार्यक्रम था। जिसमें वीसी व एसएसपी शामिल होने आ रहे थे। आरोप है कि वहां पर उनके साथ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभद्र व्यवहार किया। हाथापाई करने के साथ मारपीट व जानलेवा हमला किया।
उन्होंने वीसी वाले किसी भी कार्यक्रम में आने से मना किया। इसको लेकर प्रॉक्टर ऑफिस में इसकी शिकायत की गई है। उन्होंने यूनिवर्सिटी इंतजामिया से भी खुद को जान का खतरा बताया है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। एएमयू के प्रॉक्टर नवेद खान ने बताया कि छात्र के आरोपों की जांच करायी जा रही है।