फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों पर टिप्पणी करने वाले एएमयू छात्र ने खेद जताया

Sat, 02 Mar 2019 10:34 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
AMU
विज्ञापन

पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के प्रति सोशल मीडिया पर कथित रूप से विवादित टिप्पणी करने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कश्मीरी छात्र बसीम हिलाल ने पत्र लिखकर कुलपति से खेद व्यक्त किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कुलपति को ई मेल भी भेजा है। अपने साथी कश्मीरी छात्रों को कुलपति के नाम पत्र भी भेजा है जिसे प्राक्टर को सौंपा गया है। बसीम हिलाल के खिलाफ थाना सिविल लाइन में आईटी एक्ट और संगत धाराओं रिपोर्ट दर्ज की गई थी।  

बीती 14 फरवरी को पुलवामा हमले के बाद सभी ओर इसी घटना का जिक्र हो रहा था। सोशल मीडिया पर भी यही छाया हुआ था। इसी क्रम में कश्मीर के रहने वाले और एएमयू में बीएससी गणित का अध्ययन कर रहे बसीम हिलाल ने भी सोशल मीडिया पर टिप्पणी की कि ‘हाउ इज द जैश, सर।’
विज्ञापन


इस टिप्पणी के बाद इसको सैनिकों की शहादत के प्रति अपमान के तौर पर देखा गया। एएमयू के छात्रों सहित अन्य संस्थाओं ने भी इसकी निंदा की। बसीम हिलाल को विश्वविद्यालय से निलंबित कर दिया गया और पुलिस की ओर से थाना सिविल लाइन में आईटी एक्ट सहित संगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

इसके बाद बसीम हिलाल का कुछ पता नहीं है। कभी उसकी लोकेशन नोएडा तो कभी दिल्ली में मिलने की बात कही जाती है। ताजा घटनाक्रम में बसीम हिलाल ने कुलपति को ई मेल भेजकर और पत्र लिखकर पूरे प्रकरण के लिए खेद व्यक्त किया है। बसीम हिलाल की ओर से कहा गया है कि उसका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। एक फिल्म में यह डायलाग था जिसको उसने सोशल मीडिया पर इस्तेमाल कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें