फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू ने समझौता ज्ञापन किए हस्ताक्षर

विज्ञापन
एएमयू। - फोटो : Archive
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और गांधी नगर स्थित इन्फ्लिबनेट केंद्र के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता डिजिटल पुस्तकालय सेवाओं, शोध सहयोग और शैक्षणिक नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।
विज्ञापन


कुलपति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. नइमा खातून और इन्फ्लिबनेट की निदेशक प्रो. देविका पी. मदल्ली सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में समझौते पर मुहर लगी।


कुलपति ने इसे विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे शिक्षकों और शोधार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की डिजिटल शोध सुविधाओं का लाभ मिलेगा। प्रो. देविका पी. मदल्ली ने बताया कि आगामी महीनों में क्षेत्रीय इन्फ्लिबनेट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें एएमयू नोडल विश्वविद्यालय की भूमिका निभाएगा। संचालन डॉ. सैयद शाज हुसैन ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें