फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मी को पीटा, शरीर पर आईं चोटें, मुकदमा दर्ज कराने को दी तहरीर

Mon, 04 Mar 2024 02:36 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षाकर्मी जकरिया मार्केट में दवा लेने आया था। इसी बीच उन्हें कुछ युवकों ने देख लिया। गुस्से से तिलमिलाए युवकों ने उन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। सुरक्षाकर्मी को जबरन मोटरसाइकिल पर बिठा ले गए। रास्ते में भी मारा-पीटा।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के एक सुरक्षाकर्मी की जकरिया मार्केट में पिटाई कर दी गई। उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बिठा ले गए। रास्ते में भी उसकी जमकर पिटाई की गई। सुरक्षाकर्मी ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज में अजहर बतौर सुरक्षाकर्मी कार्यरत हैं। वह 3 मार्च दोपहर 3:15 बजे जकरिया मार्केट में दवा लेने आए थे। इसी बीच उन्हें कुछ युवकों ने देख लिया। गुस्से से तिलमिलाए युवकों ने उन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। अजहर को जबरन मोटरसाइकिल पर बिठा ले गए। रास्ते में भी मारा-पीटा। जैसे-तैसे राहगीरों की मदद से युवकों के चंगुल से निकलकर अजहर प्रॉक्टर कार्यालय पहुंच गए। कुछ देर के बाद हमलावर भी वहां पहुंच गए। उन्होंने अजहर को धमकी दी कि अगर कोई कानूनी कार्रवाई करते हैं, तो जान से मार देंगे। 

अजहर ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रॉक्टर कार्यालय में तहरीर दी गई। इसके बाद प्रॉक्टर कार्यालय के माध्यम से थाना सिविल लाइंस में तहरीर भेज दी गई। 2 मार्च को जेएन मेडिकल कॉलेज में साइकिल स्टैंड पर रसीद को लेकर मारपीट हो गई थी। यह घटना 3 मार्च को हुई घटना से जुड़ी है। इस संबंध में एएमयू के डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. सैयद अली नवाज जैदी ने बताया कि सुरक्षाकर्मी अजहर की शरीर पर चोटें आई हैं। अजहर ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें