फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: कुत्ता ने भगाने की बात पर सुरक्षाकर्मी के बेटे ने छात्र को पीटा, कंधे में फ्रैक्चर, प्रॉक्टर ने प्रोवोस्ट

Mon, 17 Feb 2025 03:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अरबी विभाग में शोध कर रहे हफीजुर्रहमान ने बताया कि हॉल के विक्टोरिया गेट पर वह सात बजे पहुंचे, तभी गेट के पास कुत्ता (उसके शरीर पर कई घाव थे) खड़ा था। उसे भगाने के लिए गेट पर तैनात व्यक्ति से कहा, लेकिन उसने कुत्ते को बाहर भागने के बजाय हॉल के अंदर की तरफ भगा दिया।
विज्ञापन
एएमयू बाब ए सैय्यद गेट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के एसएस हॉल (साउथ) में कुत्ता न भगाने की बात पर सुरक्षाकर्मी के बेटे ने छात्र हफीजुर्रहमान की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से उनके कंधे में फ्रैक्चर आया है। मामले में प्रॉक्टर ने प्रोवोस्ट से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


अरबी विभाग में शोध कर रहे हफीजुर्रहमान ने बताया कि हॉल के विक्टोरिया गेट पर वह सात बजे पहुंचे, तभी गेट के पास कुत्ता (उसके शरीर पर कई घाव थे) खड़ा था। उसे भगाने के लिए गेट पर तैनात व्यक्ति से कहा, लेकिन उसने कुत्ते को बाहर भागने के बजाय हॉल के अंदर की तरफ भगा दिया। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई, जिस पर वह व्यक्ति बिफर गया। वह गाली-गलौज देने लगा। इसके बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हंगामा सुनने के बाद कुछ छात्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने व्यक्ति के चंगुल से छुड़ाया।

मारपीट में उनका होंठ फट गया, जिससे खून निकलने लगा। छात्रों ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया, जहां उनके कंधे में फ्रैक्चर आया। हफीजुर्रहमान ने कहा कि उन्होंने दूसरी की जगह ड्यूटी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्रॉक्टर से लिखित शिकायत की है। व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में छात्र को चोटें आई हैं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत की है। ड्यूटी पर जिस व्यक्ति की तैनाती है, वह बीमार है। उनके साथ उनका बेटा आता है। प्रोवोस्ट से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने जांच कमेटी बना दी है। मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी है। - प्रो. मोहम्मद वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू

जनरल डायर और प्रोवोस्ट डार पोस्टर सोशल मीडिया पर प्रसारित
एएमयू में जनरल डायर और प्रोवोस्ट डार पोस्टर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। छात्र हफीजुर्रहमान यूनिवर्सिटी परिसर में यह पोस्टर चस्पा कर रहे हैं। पोस्टर में दो तस्वीरें हैं, जिनमें दोनों का काम एक ही बताया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें