फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू: दो छात्राओं ने किया कमाल, मरियम और लायबा ने रोलर डर्बी फेडरेशन कप में जीता गोल्ड

Fri, 18 Sep 2026 03:10 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मरियम और सैयदा लायबा अली ने राजस्थान के बीकानेर में आयोजित डॉ. करणी सिंह रोलर डर्बी फेडरेशन कप-2026 में उत्तर प्रदेश टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
खुशी मनातीं सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स की छात्रा मरियम और सैयदा लायबा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी  के सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स की छात्रा मरियम और सैयदा लायबा अली ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए डॉ. करणी सिंह जी रोलर डर्बी फेडरेशन कप-2026 में स्वर्ण पदक हासिल किया। राजस्थान के बीकानेर में आयोजित प्रतियोगिता में दोनों छात्राओं ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में यूपी टीम ने राजस्थान, तेलंगाना और कर्नाटक की टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में भी टीम ने राजस्थान को पराजित कर स्वर्ण पदक के साथ फेडरेशन कप का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दौरान मरियम और सैयदा लायबा ने टीम के साथ शानदार तालमेल, खेल कौशल  का प्रदर्शन किया।

दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स की प्रधानाचार्या नगमा इरफान ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या जोया समर, खेल प्रभारी कामरान खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें