फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू की मेडिकल प्रवेश परीक्षा आज

Sun, 10 Apr 2016 01:26 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
एएमयू
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की एमबीबीएस और बीडीएस की पहले चरण की संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को होगी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल एएमयू की एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा विवादों में घिर गई थी। उसके बाद एकेडमिक काउंसिल ने एमबीबीएस एवं बीडीएस प्रवेश परीक्षा दो चरणों में कराने का निर्णय लिया था। दूसरे चरण की परीक्षा 29 मई को होगी।
विज्ञापन

अलीगढ़ सहित पूरे देश  के 11 शहरों में इसके लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।  परीक्षा में 60 हजार 725 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। अलीगढ़ में यह प्रवेश परीक्षा 41 केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। जिसमें 19031 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।
अभ्यर्थियों में 9769 लड़के और 9262 लड़कियां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 10799, इलाहाबाद में 2612 और बरेली में 2289 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं।  पश्चिम बंगाल के कोलकता में 3 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जहां 3138 अभ्यर्थी भाग लेंगे। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 6 केन्द्रों पर 2751, श्रीनगर में 7 परीक्षा केन्द्रों में 4197, केराला के कोजीकोड के 14 केन्द्रों पर 6417, हैदराबाद में 968, पटना में 8 केंद्रों पर 7060 और गुहाटी में 3 केंद्रों पर 1463 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं।  
विज्ञापन

एनएनएस ने भी शिविर लगाया
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्वयं सेवकों व स्वयं सेविकाओं व एनएसएस में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा सहायता शिविर रेलवे स्टेशन पर लगाया गया  इस शिविर के द्वारा दूसरे शहरों से आए हुए छात्र छात्राओं को उनके सेंटर के बारे मे जानकारी दी गयी। कार्यक्रम समन्वयक डॉ मो. यामीन ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सहायता शिविर शनिवार  की सुबह 6:00 बजे लगा और रात के 11:00 बजे समाप्त हुआ।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें