फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर की तस्वीर को एएमयू के अदनान ने पेंसिल से उकेरा

विज्ञापन
अदनान चित्रकारी करते हुए। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दीपक शर्मा
विज्ञापन

गरीब घर के एएमयू छात्र मुहम्मद अदनान अंसारी ने एक साल में सौ घंटे से ज्यादा काम करने के बाद पेंसिल की मदद से एक खास तस्वीर तैयार की है। तस्वीर की सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तारीफ हो रही है।
लॉस एंजिल्स (कैलिफोर्निया) के प्रसिद्ध फोटोग्राफर जेसिका ड्रैसन ने एक साल पहले सोशल मीडिया पर एक अज्ञात बच्चे की तस्वीर प्रकाशित की थी। उस तस्वीर को अदनान ने बनाने का फैसला किया, जो अदनान के लिए आसान नहीं था।
विज्ञापन

लेकिन एक साल की मेहनत के बाद अदनान ने तस्वीर बना ली। सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्वीर को काफी सराहा जा रहा है। फोटोग्राफर जेसिका ड्रैसन ने भी तस्वीर की न सिर्फ तारीफ की, बल्कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, जिससे अदनान काफी खुश है।
विज्ञापन

अदनान के पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। मां वर्तमान में अलीगढ़ के पूर्व सांसद स्वर्गीय जमाल ख्वाजा के घर पर बच्चों का पेट पालने, शिक्षित करने के लिए काम करती हैं। अदनान ने जिम्मेदारी को समझते हुए खुद को एक अच्छे पेंसिल कलाकार के रूप में तराशा है। अदनान ने कहा कि यह तस्वीर उसने सस्ती पेंसिल और कागज पर बनाई है, ताकि लोग ये न कहें के महंगी पेंसिल और कागज का इस्तेमाल कर बनाई है, जिसकी मदद से आसानी से छवि बन जाती है। तस्वीर को पूरा करने में एक साल लग गया। इसे बनाने में सौ घंटे से अधिक काम किया। अन्य तस्वीरें भी बनानी पड़ी, क्योंकि इस तस्वीर को बनाना इतना आसान नहीं था। तस्वीर में बच्चे के चेहरे पर सभी निशान, बाल, धब्बे और मिट्टी के निशान को बारीकी से बनाया गया है। इस तस्वीर को देखकर काफी प्रभावित हुआ। क्योंकि तस्वीर में बच्चे का गुस्सा, गरीबी, परेशानियों को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें