फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू: राइडिंग क्लब की जमीन का विवाद प्रधानमंत्री तक पहुंचा, छात्रसंघ पूर्व उपाध्यक्ष ने भेजा पत्र

Mon, 24 Aug 2026 03:40 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष मोहम्मद नदीम अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि अगर नगर निगम के पास भूमि पर अधिकार का कोई वैध दस्तावेज है तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए। वहीं अगर दावा दस्तावेज और कानून की कसौटी पर सही नहीं पाया जाता है तो कार्रवाई के लिए जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के राइडिंग क्लब की भूमि को लेकर नगर निगम के दावे और कार्रवाई का मामला अब केंद्र सरकार तक पहुंच गया है। एएमयू के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष मोहम्मद नदीम अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एएमयू देश का ऐतिहासिक और केंद्रीय विश्वविद्यालय है। ऐसे में विश्वविद्यालय की भूमि से जुड़े मामले को केवल स्थानीय विवाद के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि राइडिंग क्लब की भूमि लंबे समय से विश्वविद्यालय के उपयोग में रही है, तो नगर निगम किस दस्तावेज और कानूनी आधार पर इस पर अपना दावा कर रहा है।

नदीम अंसारी ने कहा कि अगर नगर निगम के पास भूमि पर अधिकार का कोई वैध दस्तावेज है तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए। वहीं अगर दावा दस्तावेज और कानून की कसौटी पर सही नहीं पाया जाता है तो कार्रवाई के लिए जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। यह केवल जमीन का विवाद नहीं, बल्कि एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की संपत्ति और उसके वैधानिक अधिकारों से जुड़ा विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें