एएमयू से लगातार मौसम गुब्बारे छोड़े जा रहे हैं। इस बार 20वां गुब्बारा छोड़ा गया।ढाई घंटे में धरती से आसमान की तरफ गुब्बारे ने सिर्फ 28 किमी की दूरी तय की।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के भूगोल विभाग की छत से 20वां मौसम गुब्बारा छाेड़ा गया। यह गुब्बारा 28 किलोमीटर ऊंचाई पर जाकर फट गया और बदायूं के घटपुरा में गिर गया।
विज्ञापन
21 अप्रैल को विभाग की छत से दोपहर 2:30 बजे से मौसम गुब्बारा छोड़ा गया। 18 किमी की रफ्तार से हवा चलने की वजह से 22 किलोमीटर ऊंचाई पर जाने के बाद सिग्नल कमजोर होने लगा। इसके बाद छह किमी ऊंचाई तक जाने के बाद भी गुब्बारा धीरे-धीरे ऊपर जा रहा था। ढाई घंटे में धरती से आसमान की तरफ गुब्बारे ने सिर्फ 28 किमी की दूरी तय की। इससे पहले आठवां मौसम गुब्बारा 26 किलोमीटर ऊंचाई पर जाकर फटा था जो बदायूं के उछानी में गिरा था।
गुब्बारा छोड़ने के दौरान इलेक्ट्रिसिटी के मेंबर इंचार्ज प्रो. सलमान हमीद, परियोजना निदेशक प्रो. अतीक अहमद आदि मौजूद रहे। प्रो. अतीक अहमद ने बताया कि गुब्बारा छोड़ने के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति मांगी गई थी।