प्रोफेसर शब्बीर अहमद की पत्नी को 18 अगस्त को एएमयू के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। परिजनों के मुताबिक, वह काफी समय से बीमार थीं। अब उनकी मौत को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के लॉ विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर शब्बीर अहमद की पत्नी की कब्र खोदने की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मजिस्ट्रेट के आदेश पर कब्र खोदी जा रही है। मृतका की बेटी ऐश मोहम्मद ने अपने चाचा और चचेरे भाइयों पर जबरन कब्र खुदवाने का आरोप लगाया है। वहीं, मृतका के भतीजे ने अपनी बड़ी अम्मी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर विश्वविद्यालय के कब्रिस्तान में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर शब्बीर अहमद की पत्नी को 18 अगस्त को एएमयू के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। परिजनों के मुताबिक, वह काफी समय से बीमार थीं। अब उनकी मौत को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं।
मृतका की बेटी ऐश मोहम्मद का आरोप है कि उनके चाचा और चचेरे भाई उनकी मां की कब्र जबरन खुदवाना चाहते हैं। दूसरी ओर, मृतका के भतीजे ने आरोप लगाया है कि उनकी बड़ी अम्मी की हत्या की गई थी। उसका दावा है कि मौत से पहले संपत्ति उनके बच्चों के नाम लिखवा ली गई थी।