फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू प्रोफेसर ने ली फर्जी डिग्री से नौकरी, जांच होगी

Sat, 07 Jan 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू के एक प्रोफेसर पर फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र से नौकरी हासिल करने का आरोप लगाते हुए उसकी शिकायत एसएसपी से की गई है। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच के लिए कहा है। 
विज्ञापन

मेडिकल कालोनी निवासी अनवारुद्दीन खान ने आरटीआई आवेदन कर प्रोफेसर के संबंध में सूचना मांगी थी कि यह प्रोफेसर दावा कर रहे हैं कि उन्होंने 1989 में एएमयू के अंग्रेजी विभाग से पीएचडी की थी। इस संबंध में एएमयू प्रशासन से आरटीआई से सूचना मांगी।
एएमयू के रिसर्च यूनिट के सेक्शन आफिसर और सीपीआईओ वहाजउद्दीन की ओर से आरटीआई के जवाब में बताया गया कि इस आफिस में जो रिकार्ड उपलब्ध हैं, उसके मुताबिक उक्त प्रोफेसर के नाम के किसी भी व्यक्ति ने 1987 में एमफिल और 1989 में पीएचडी नहीं की है। इस जवाब और सन 2013 में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी किए गए नियुक्ति पत्र के साथ एसएसपी से शिकायत की गई। एसएसपी ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए पूरे जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें