फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मारपीट में एएमयू प्रोफेसर का सीजेएम कोर्ट में सरेंडर, मिली जमानत

Mon, 03 Nov 2025 02:17 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू मनोविज्ञान विभाग के चेयरमैन और प्रोफेसर ने मारपीट के मामले में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसी दिन जमानत दे दी। 2024 में एएमयू के प्रोफेसर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के चेयरमैन और प्रोफेसर के बीच पिछले वर्ष हुई मारपीट के मामले में विभाग के चेयरमैन प्रो. शाह आलम को न्यायालय से जमानत मिल गई है। उन्होंने 29 अक्तूबर को सीजेएम के अदालत में आत्मसमर्पण किया था। यहां से इसी दिन जमानत मिल गई।

विज्ञापन


इस संबंध में विभाग के प्रोफेसर एसएम खान ने विभाग के अध्यक्ष प्रो. शाह आलम के खिलाफ सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि 21 नवंबर 2024 को चेयरमैन ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाया और निर्देशित किया कि वे अपने रिसर्च स्कॉलर छात्र को अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक में बुला लें। जब उन्होंने कार्यालय कर्मी के जरिये छात्र को आमंत्रित करने का सुझाव दिया तो इस पर मारपीट कर दी। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें