फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू : भौतिक विज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझाया

विज्ञापन
एएमयू गर्ल्स हाई स्कूल से बीएससी, बीकॉम की प्रवेश परीक्षा देती छात्राएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की बीएससी, बी.कॉम व बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा रविवार को एएमयू सहित लखनऊ, श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), पटना, कोलकाता, कोझीकोड (केरल), गुवाहाटी में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में भौतिक विज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझाया।
विज्ञापन

बीएससी प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा 18 केंद्रों पर हुई, जिसमें 6,965 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 8,385 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। बीकॉम (आनर्स) की प्रवेश परीक्षा 13 केेंद्रों पर हुई। पंजीकृत 3,800 में से 3,311 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। बीए (आनर्स) की प्रवेश परीक्षा 12 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में 7,884 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। सह कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उधर, राष्ट्रीय सेवा योजना एएमयू के छात्रों व एनएसएस में कार्यरत कर्मचारियों ने बी.कॉम, बीएससी व बीए की प्रवेश परीक्षा के दौरान सहायता शिविर लगाए गए।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के बोल
- भौतिक विज्ञान के सवालों को हल करने में थोड़ी-बहुत परेशानी हुई। कुल मिलाकर अच्छा पेपर हो गया है। - गीतिका शर्मा
- वैसे तो मैंने अपना सौ फीसदी दिया है, लेकिन परीक्षा परिणाम आने के बाद पता चल सकेगा। - सानवी गुप्ता
- जैसी तैयारी की थी, उसी के हिसाब से प्रश्न आए थे। मुझे उम्मीद है कि नतीजे भी मेरे पक्ष में आएंगे। - प्राची वार्ष्णेय
- विज्ञान के कुछ प्रश्न उलझाऊ थे, मगर ध्यान लगाने पर इनको हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। - सृष्टि गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें