फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: अमेरिका-इस्राइल और ईरान तनाव के बीच एएमयू सतर्क, विदेशी विद्यार्थियों की समस्या समाधान को बनी सिंगल विंडो

Wed, 15 Apr 2026 03:05 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू में ईरान के छह, इराक के 24, ओमान के 11 और यमन के 24 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। एएमयू में विदेशी विद्यार्थियों के लिए सिंगल विंडो की व्यवस्था की है, जो उनकी सहूलियत के लिए बनाई गई है। 
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर एएमयू प्रशासन ने मध्य पूर्व से आए विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। एएमयू में ईरान के छह, इराक के 24, ओमान के 11 और यमन के 24 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। यूनिवर्सिटी के अधिकारी इन विद्यार्थियों के संपर्क में हैं, ताकि किसी भी प्रकार की चिंता या समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए छात्रों की मानसिक, शैक्षणिक और आवासीय जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि विदेशी विद्यार्थियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाए।

इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि एएमयू हमेशा से अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और सहयोगी वातावरण प्रदान करता रहा है। मौजूदा परिस्थितियों में यह जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि छात्र किसी भी तरह के तनाव या असुरक्षा का सामना न करें। उन्होंने कहा कि विदेशी विद्यार्थियों के लिए सिंगल विंडो की व्यवस्था की है, जो उनकी सहूलियत के लिए बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें