फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में मोदी, संघ और भाजपा के खिलाफ नारे

Sat, 05 Dec 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू महासभा के अध्यक्ष कमलेश तिवारी द्वारा पैगंबर साहब पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से नाराज एएमयू छात्रों ने कैंपस में विरोध मार्च निकाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा, आरएसएस, हिंदू  महासभा एवं बजरंग दल आदि हिंदूवादी संगठनों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


छात्रों ने मुख्यमंत्री से हिंदू महासभा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। जुम्मे की नमाज के बाद एएमयू छात्रों ने जामा मस्जिद से लेकर बाब-ए-सैयद तक विरोध मार्च निकाला।

छात्र ‘हमारे नबी की है ये शान बच्चा बच्चा कुर्बान’ का नारा लगा रहे थे। पूर्व कैबिनेट मेंबर जानिब हसन ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास की बात करते है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ उनके पार्टी एवं संघ से जुड़े लोग सांप्रदायिक माहौल बनाकर भाईचारे पर चोट कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे मसलों को गंभीरता से लेना चाहिए और दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना चाहिए।

 छात्रों ने जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजकर मुख्यमंत्री से हिंदू महासभा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारी छात्रों में अफाक अहमद, मुदब्बिर चौधरी, कुंवर मोहम्मद अहमद, फहीम, अकरम कादरी, जुनैद अहमद आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें