फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात दिल्ली में मिला एएमयू का लापता छात्र

विज्ञापन
amu misssing student found at delhi - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का लापता छात्र अशरफ अली बुधवार देर रात दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में मिल गया है। उसके दिल्ली में मिलने की पुष्टि एएमयू प्रॉक्टर और सीओ तृतीय ने कर दी है। उसे लेने पुलिस टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार में वह यहां आ जाएगा। इसके बाद ही उसके इस तरह गायब होने की पूरी कहानी सामने आएगी। हालांकि, अब तक फोन पर हुई बातचीत में उसके खुद ही जाने की बात सामने आ रही है। बता दें कि दोपहर में उसके द्वारा गाजियाबाद के एटीएम से रुपये निकालने की जानकारी आई थी।
दोपहर में सर्विलांस की मदद से पता चला कि तीन दिन पहले अशरफ ने गाजियाबाद के एटीएम से 1000 रुपये की निकासी की है। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि इस नए तथ्य के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने पुलिस को अवगत कराया था। जिसके बाद छात्र को उसी दिशा में तलाश की जा रही थी। जानकारी में आया कि अशरफ अली के बैंक खाते में अब 6000 रुपये शेष हैं।
विज्ञापन

प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि अशरफ अली ने गाजियाबाद के जिस एटीएम से पैसे निकाले हैं, उस एटीएम से पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हाथ लगी। उस फुटेज को जब अशरफ अली के साथ रहने वाले अन्य छात्रों को दिखाया गया तो उन्होंने उसे पहचान लिया। इसके बाद पुलिस की एक टीम गाजियाबाद रवाना हो गई थी।
वहां पर पता लगा कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बृहस्पतिवार को उपलब्ध हो पाएगी। इसी बीच देर रात उसे दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में उसके एक रिश्तेदार ने घूमते देख लिया और रोक लिया। प्रॉक्टर ने बताया कि उसे यहां लाया जाएगा। इसके बाद उसके गायब होने की तस्वीर साफ होगी। उसके परिवार वाले भी इस संबंध में कुछ कह पाने में असमर्थ हैं ।
सीओ तृतीय अनिल समानिया ने बताया कि पुलिस की एक टीम परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली भेजी जा रही है। अब तक दिल्ली में हुई बातचीत में यही पता चला है कि वह खुद ही बस से दिल्ली गया था। ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहा है। वापस आने के बाद विस्तृत पूछताछ में तस्वीर साफ होगी। उसकी हालत कमजोर हो रही है। कपड़े गंदे हैं। बता दें कि मूल रूप से अररिया बिहार का रहने वाला अशरफ 23 फरवरी को अचानक एएमयू से गायब हो गया था। तभी से पुलिस उसे खोज रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें