मेडिकल में छात्रा की हालत नाजुक है, उसे बचाने के प्रयास चल रहे हैं। मगर चिकित्सकों के स्तर से हाथ खड़े कर दिए हैं। आत्महत्या की कोशिश के कारणों को लेकर भी इंतजामिया व पुलिस टीम जांच में जुट गई है।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एक छात्रा ने खुदकुशी करने की कोशिश की। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार एएमयू के एसएन हॉल में रहने वाली आजमगढ़ की छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश की। सूचना पर आनन- फानन एएमयू इंतजामिया व हॉल स्टाफ ने छात्रा को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस भी सूचना पर पहुंची।
मेडिकल में छात्रा की हालत नाजुक है, उसे बचाने के प्रयास चल रहे हैं। मगर चिकित्सकों के स्तर से हाथ खड़े कर दिए हैं। आत्महत्या की कोशिश के कारणों को लेकर भी इंतजामिया व पुलिस टीम जांच में जुट गई है।