फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू : छात्राओं के लिए हॉस्टल व अन्य मांगों को लेकर मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व कैबिनेट सदस्य जानिब हसन के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय परिसर में एक मार्च निकाला गया। साथ ही मांगों के संबंध में एक ज्ञापन विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा गया। सबसे पहले छात्र आर्ट फैकल्टी पर इकट्ठा हुए। यहां से टीचिंग स्टाफ क्लब, यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस होकर बाबे सैयद पहुंचे। यहां पर विश्वविद्यालय की टीम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय में छात्राएं जो पीएचडी कर रही हैं, उन्हें छात्रावास में रहने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि वे वर्तमान में अलीगढ़ में हैं और उन्हें किराए का भुगतान करना पड़ता है। इसलिए छात्राओं को हॉस्टल में रहने की अनुमति दी जाए। इंजीनियरिंग कॉलेज प्रयोगशाला में संसाधन बहुत सीमित हैं। छात्रों को अपने अनुसंधान कार्य करने के लिए अन्य सरकारी केंद्रों पर जाना पड़ता है। इंजीनियरिंग कॉलेज में संसाधनों को बढ़ाने के लिए अधिक धनराशि आवंटित करें।
हॉल आवंटन के क्रम में हर हॉल में रहने वाले सभी छात्रों को मिश्रित किया जाना चाहिए। यह सद्भावना, भाईचारा विकसित करने में मदद करेगा और अलीगढ़ परंपरा और तहजीब को भी पुनर्जीवित करेगा। विभिन्न यूजी, पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिकतम आयु सीमा अधिक छात्रों को प्रवेश लेने और अध्ययन करने के लिए सक्षम नहीं हैं इसलिए इंतजामियां इस को वापस करे।
विज्ञापन

पंजीकृत छात्रों के लिए पार्ट टाइम भाषा पाठ्यक्रम शाम को शुरू किया जाना चाहिए। यह पहले भी होता था। उन्होंने कहा कि अगर यह सभी मांगें नहीं मानी गईं तो बाबे सैयद गेट को बंद कर दिया जाएगा और छात्र बड़ा आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर मुजीब खान, कमाल अशरफ, सलमान असरार, शादाब, मुशीर, जुनेद, तौसीफ, अरबाज, शारिक, मुब्बशिर,अकरम, असद, इंतेख़ाब, हसीन खान, सुहेल, अताउल्लाह,फैजान,अतहर, नासिफ, अलबाब, प्रशांत आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें