कुछ लड़के देर रात आंबेडकर हॉल में आ गए। उन्होंने बेवजह अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में कुछ पर मुकदमे भी हैं।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में विधि के छात्र को कुछ छात्रों ने रैगिंग की आड़ में अभद्रता करते हुए पीट दिया। मामले में सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
बीएएलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र अयान खान ने बताया कि कुछ लड़के 25 फरवरी देर रात आंबेडकर हॉल में आ गए। उन्होंने बेवजह अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी। मामले में मो. हम्माद, मो. दानिश, अब्दुल्ला, मो. हसीब, मो शहरान को नामजद किया गया है। जिनमें कुछ पर मुकदमे भी हैं। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के अनुसार छात्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।