मार्च में शामिल छात्र पहले लाइब्रेरी की ओर जाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां प्रवेश करने से रोक दिया। इस दौरान काफी बहस भी हुई। इसके बाद छात्र शताब्दी गेट के रास्ते राइडिंग क्लब की ओर बढ़े। गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद मौके पर कुछ देर तक गहमागहमी रही।
एएमयू की राइडिंग क्लब वाली जमीन को लेकर मंगलवार को छात्रों ने लाइब्रेरी कैंटीन से राइडिंग क्लब तक मार्च निकाला। छात्र राइडिंग क्लब पहुंचकर प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन उन्हें शताब्दी गेट पर रोक दिया गया। इस दौरान छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
मार्च में शामिल छात्र पहले लाइब्रेरी की ओर जाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां प्रवेश करने से रोक दिया। इस दौरान काफी बहस भी हुई। इसके बाद छात्र शताब्दी गेट के रास्ते राइडिंग क्लब की ओर बढ़े। गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद मौके पर कुछ देर तक गहमागहमी रही। छात्रों ने कहा कि जमीन के मामले में उनका सवाल नगर निगम से ज्यादा यूनिवर्सिटी प्रशासन से है। जब जमीन यूनिवर्सिटी की है, तो उसे बचाने के लिए अब तक प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए गए। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीन के मामले में उसका रुख लचर रहा है।
छात्र नेता सलमान गौरी ने कहा कि यूनिवर्सिटी की जमीन बचाने के लिए छात्र मार्च निकाल रहे हैं। इसे किसी भी स्थिति में जाने नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि छात्रों ने यूनिवर्सिटी की जमीन को लेकर मार्च निकाला था। वह राइडिंग क्लब जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें शताब्दी गेट पर रोककर उनका ज्ञापन ले लिया गया।