एएमयू इंटर-हॉल एथलेटिक्स मीट में टीम चैंपियनशिप में आरएमपीएस एएमयू सिटी स्कूल ने बालक वर्ग में और एएमयू एबीके हाई स्कूल ने बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। एसएन हॉल ने महिला वर्ग में और एसएस हॉल नॉर्थ ने पुरुष वर्ग में चैंपियनशिप जीती।
चक्का फेंक में गौरव पुनिया, तूबा, यासिर वसीम खान, जैनब तबस्सुम, गोला फेंक में हरिओम यादव, तूबा, मयंक पाठक, जैनब तबस्सुम पहले स्थान पर रहीं। 5000 मीटर दौड़ में हैदर, अस्फा खातून, कृष्ण कुमार, आर्ची, 400 मीटर दौड़ में मोहम्मद अजीम, पूर्णिमा शर्मा, ऋषि उपाध्याय, अंशु, भाला फेंक में पुनीत कुमार, वैशाली गोस्वामी, यशस्वी राज बघेल, प्रसन्ना, 1500 मीटर दौड़ में हैदर अब्बास, दीक्षा आर्या, डेविड सिंह, आर्ची, 100 मीटर दौड़ में गुलाम अशरफ, आयुषी चौधरी, दिलशाद खान, अंशु पहले स्थान पर रहीं।
डीएसडब्ल्यू प्रो. रफीउद्दीन ने कहा कि खेल चरित्र निर्माण और अनुशासन विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मौके पर प्रो. शम्सुल हयात, प्रो. जमीर उल्लाह खान, प्रो. शाह आलम, प्रो. काजी फरीदुद्दीन आदि मौजूद रहे।