अलीगढ़ पावना के मैदान पर खेले गए मैच में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र ने गुरुग्राम यूनिवर्सिटी हरियाणा को 85 रन से हरा दिया। कुरुक्षेत्र ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 197 रन बनाए। जवाब में उतरी हरियाणा की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 112 रन बना सकी।
एएमयू एथलेटिक्स मैदान पर खेले गए मैच में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने आईआईएलएम यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा को 34 रन से हरा दिया। 20 ओवर के मैच में अमृतसर की टीम 19.5 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। जवाब में उतरी 18.2 ओवर में ग्रेटर नोएडा की टीम 87 रन पर सिमट गई।
मार्क क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए मैच में जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 69 रन से हरा दिया। जामिया ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में उतरी पटियाला की टीम 16.2 ओवर में 91 रन पर ढेर हो गई। स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को पांच विकेट से हरा दिया।
चंडीगढ़ की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में उतरी मुरादाबाद की टीम ने 19.3 ओवर में 170 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया। इस अवसर पर गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी, पूर्व कप्तान खुर्शीद अहमद, डॉ. जमील अहमद, मजहर उल कमर, डॉ. फैसल शेरवानी आदि मौजूद रहे।