एएमयू के पूर्व रजिस्ट्रार एसएम अफजल के बेटे की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जिससे एएमयू इंतजामिया में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार और आईपीएस अधिकारी एसएम अफजल के 28 वर्षीय बेटे सय्यद बरकात हैदर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दो वर्ष पहले पूर्व रजिस्ट्रार एसएम अफजल की भी लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी।
अनूपशहर रोड स्थित कबीर कालोनी, अलीगढ़ के रहने वाले सैयद मोहम्मद अफजल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सन 2000 से लेकर सन 2001 तक रजिस्ट्रार के पद पर रहे। उस समय हामिद अंसारी कुलपति के पद पर थे। मोहम्मद अफजल भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी थे और वर्तमान में मध्यप्रदेश में एडीजी थे।