फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर-अक्तूबर में ही होंगी एएमयू की प्रवेश परीक्षाएं, जल्द जारी होगा शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्कूलों सहित स्नातक, परास्नातक व अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं सितंबर-अक्तूबर में ही होंगी। इन प्रवेश परीक्षाओं में आवेदकों के लिए वही पात्रता है, जो पात्रता एएमयू द्वारा पहले से ही निर्धारित है। जल्द ही परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। अमर उजाला ने कल के अंक में ही खबर प्रकाशित कर इसकी संभावना व्यक्त की थी।
विज्ञापन

महामारी के चलते प्रवेश परीक्षाओं में विलंब हुआ है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन का पूरा प्रयास है कि सत्र को अधिक से अधिक नियमित रखा जाए। स्नातक, परास्नातक, कॉमर्स, विधि, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, कक्षा 11, कक्षा 9, कक्षा 6 व कक्षा एक के लिए जो आयु सीमा और पात्रता निर्धारित है, वह एएमयू के प्रोस्पेक्टस और विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया कि विश्वविद्यालय छात्रों के भविष्य को लेकर और उनके शैक्षिक सत्र को लेकर गंभीर है। शैक्षिक सत्र के नियमितीकरण के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें