अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के फिक्रो नजर विभाग में तैनात सहायक संपादक डा. मो. अबू बकर ए सिद्दकी के साथ सोमवार शाम को कुछ लोगों ने कार्यालय में घुसकर मारपीट कर दी। इसमें उनके हाथ व पैरों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। वारदात के संबंध में पीड़ित ने प्रॉक्टर कार्यालय के माध्यम से पुलिस को तहरीर दे दी है। उन्होंने विभाग से कुछ दिन पहले ही ट्रांसफर की गई महिला कर्मचारी पर आरोप लगाया है।
एएमयू के फिक्रो नजर विभाग में तैनात सहायक संपादक डा. मो. अबू बकर ए सिद्दकी ने बताया कि उनके कार्यालय में एक महिला कर्मी तैनात थी, जिसके आचरण को देखते हुए पिछले दिनों उसका तबादला कर दिया गया। आरोप है कि उसी के बेटे व दोस्तों ने सोमवार को कार्यालय में घुसकर मारपीट की और हथियार तान दिया। इसके साथ ही उन्होंने दो कर्मचारियों से भी मारपीट की। मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस थाना प्रमेंद्र कुमार के मुताबिक मामले प्रॉक्टर कार्यालय के जरिये तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।