हमुद्दीन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नलकूप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। वह ट्रेन की चपेट में आ गए।
मॉर्निंग वॉक पर निकले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कर्मचारी हमुद्दीन (28 वर्ष) कान में (इयरफोन) लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसके कारण आई तेज रफ्तान ट्रेन की आवाज वह नहीं सुन सके और ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा भमोला रेलवे ट्रैक पर 5 जून सुबह हुआ।
विज्ञापन
परिजन के अनुसार सतरापुर निवासी हमुद्दीन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नलकूप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। वह अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को रोता छोड़ गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करते-करते उनकी पत्नी सुध-बुध खो बैठी और बेहोश हो गई। यह देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।